रोज़ की रोटी।

परमेश्वर ने प्रारंभ में जो कुछ बनाया, तो कहा अच्छा है। जब उसने आदम को बनाया, तो कहा बहुत अच्छा है।

इंसान सबसे बेहतर इसलिए है, क्योंकि उसके बोलने के लिए शब्द हैं।

शब्द अगर तलवार हैं तो दूसरी ओर मरहम भी हैं। शब्द, बात करने का ढंग, सामने वाले को नाराज़ कर सकता है या ख़ुश भी।

आपके शब्द रिश्तों को तोड़ सकते हैं, और बना भी सकते हैं।

आज आपकी और मेरी शिक्षा के लिए तीन चरित्रों को आपके सामने रख रहा हूं।

पहला चरित्र — कैन

परमेश्वर ने जब कैन से पूछा, तेरा भाई कहां है? तो उसने बड़ी लापरवाही से कहा,

“मुझे नहीं मालूम। क्या मैं अपने भाई का रखवाला हूं।”

कैन यहोवा परमेश्वर से बात कर रहा था, और उसका ढंग बेहद ख़राब था।

दूसरा चरित्र — यीशु के पास आया एक व्यक्ति

एक व्यक्ति यीशु के पास आया और कहने लगा,

“यदि तू कुछ कर सके, तो हमपर तरस खाकर हमारा उपकार कर।”

यीशू ने उससे कहा,

“यदि तू कर सकता है?”

यह क्या बात है? उसके शब्दों और ढंग में चुनौती साफ़ नज़र आ रही थी।

(मरकुस 9:22)

तीसरा चरित्र — एक कोढ़ी

एक कोढ़ी ने यीशू के आगे घुटने टेक, और बड़े ही आदर से कहा,

“यदि तू चाहे तो मुझे शुद्ध कर सकता है।”

(मरकुस 1:40)

इसके बोलने का ढंग ही ऐसा था, कि यीशू ने तुरंत जवाब दिया,

“मैं चाहता हूं।”

पहले वाले ने कहा, “यदि तू कुछ कर सकता है,” दूसरे ने कहा, “यदि तू चाहे।”

दोनों ही परिस्थितियों में, यीशू की प्रतिक्रिया साफ़ अलग नज़र आती है।

जब परमेश्वर से बात करें, तो बड़ी विनम्रता, और आदर से करें।

शलोम.....